रांची
राजधानी में बढ़ती नशाखोरी और इसके कारोबार के खिलाफ रांची पुलिस ने छापेमारी अभियान चला कर संलिप्त लोगों पर कार्रवाई की है। इसी क्रम में शनिवार को डोरंडा थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी आनंद किशोर प्रसाद के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान में डोरंडा के मणिटोला नीम चौक, रहमत कॉलोनी के नीचे साइड सहित डोरंडा की विभिन्न जगहों पर नाबालिग युवकों को नशा करते पकड़ा गया। उसके बाद थाना प्रभारी ने नशा कर रहे युवकों के परिजन को थाने में बुलाकर दुबारा नशा नहीं करने का बांड भरवा कर तथा फिर नशा नहीं करने की हिदायत देकर थाने से छोड़ा।